Home » BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026

BPSC (Bihar Public Service Commission) Assistant Town Plan (Town Planning) Supervisor Recruitment 2026 has been released for 36 posts under Urban Development and Housing Department, Government of Bihar. (Advt. No. 07/2026)

विज्ञापन सं०- 07/2026, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के अन्तर्गत सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक के कुल 36 (छत्तीस) रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये है।

ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित है।

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
  • ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 14.01.2026
  • ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 05.02.2026
BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: Vacancies
इन रिक्त पदों की कोटिवार विवरणी निम्नवत हैः
BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026 Vacancies
वेतनमान:

वेतन स्तर- 7 (पुनरीक्षित)

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: Eligibility Criteria/पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता/ Educational Qualification:

किसी परिनियत विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ प्लानिंग / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स इन रिमोट सेन्सिंग एण्ड जी.आई.एस. (स्पेशलाईजेशन इन अर्बन एण्ड रिजनल स्टडीज)/ मास्टर इन प्लानिंग / मास्टर इन टाउन प्लानिंग / मास्टर इन रिजनल प्लानिंग / मास्टर इन अर्बन प्लानिंग /मास्टर इन सिटी प्लानिंग / मास्टर इन कंट्री प्लानिंग या समकक्ष योग्यता ।

नोट: विज्ञापित पद पर नियुक्ति हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत शैक्षणिक योग्यता एवं समकक्ष योग्यता मान्य होगी।

Bachelor of Planning/Post Graduate Diploma Course in Remote Sensing and GIS (Specialization in Urban and Regional Studies)/Master in Planning/Master in Town Planning/Master in Regional Planning/Master in Urban Planning/ Master in City Planning/Master in Country Planning or equivalent qualification from a recognized University.

उम्र सीमा/ Age Limit:

दिनांक 01.08.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम अनारक्षित (पुरुष)- 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष ।

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: Exam Fee (शुल्क)

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक- 15568, दिनांक 21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी को मात्र 100/- (एक सौ रूपये) परीक्षा शुल्क जमा किया जाना है।

अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।

नोट: वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें Biometric fee के रूप में 200/- (दो सौ) रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / One Time Registration (OTR):
  • BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
  • OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
  • भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
  • एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।
नोटः
  • OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
  • आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digilocker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026:
नोट:

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित कागजातों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा स्वतः हार्ड कॉपी में आवेदन या कोई पूरक कागजात यदि दिया जाता है तो वह हार्ड कॉपी आवेदन / कागजात और उसके आधार पर किया गया कोई दावा अनुमान्य नहीं होगा।

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

विज्ञापित पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु सुयोग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा।

  • लिखित परीक्षा दो पत्रों की होगी, जिसमें 01 पत्र अनिवार्य एवं 01 पत्र वैकल्पिक होंगे। प्रथम प्रत्र सामान्य अध्ययन वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
  • 01 वैकल्पिक पत्र भी वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे, जो प्लानिंग अथवा रिमोट सेन्सिंग एण्ड जी.आई.एस. (स्पेशलाईजेशन इन अर्बन एण्ड रिजनल स्टडीज) के लिए अलग-अलग होंगे।
  • वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना अनिवार्य होगा।

Note: For More Information, Please Visit Official Website: bpsc.bihar.gov.in

Also Read:
Scroll to Top