Home » BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026

BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026

BPSSC (Bihar Police Sub-Ordinate Service Commission) Range Officer of Forests Recruitment 2026 notification has been released for 16 posts in Environment, Forest and Climate Change Dept., Govt. of Bihar. (Advt. No. – 10/2026)

बिहार सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 रिक्त पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति हेतु विज्ञापन (विज्ञापन संख्या- 10/2026) जारी किया है।

BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  • ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तिथि- दिनांक 16.07.2026
  • ऑनलाइन आवेदन-पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि– दिनांक 16.08.2026
BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026: Number of Vacancies (रिक्तियों की संख्या)
पदनाम:

» वनों के क्षेत्र पदाधिकारी

वेतनमान:

» पे-लेवल-6 (रू0-35400 से 112400)

रिक्तियों की संख्या:

» 16 (सोलह)

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, का पत्रांक-23/नियुक्ति-01-224/2024, सा0प्र0-452, दिनांक-07.01.2026 द्वारा प्राप्त अधियाचना के अनुसार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी की 16 (सोलह) रिक्तियों का विवरण निम्नवत है:

BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026

» इन पदों पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त पदों पर चयन के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन (Online) आवेदन-पत्र प्राप्त किया जायेगा। एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरा जा सकता है।

BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026: Eligibility for Application (आवेदन हेतु पात्रता)
नागरिकता:

» भारतीय नागरिक (Indian) होना अनिवार्य है। पुरूष, महिला एवं थर्ड जेंडर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यताः

» दिनांक-01.08.2025 तक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी एवं जन्तु विज्ञान विषयों में कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री अथवा कृषि स्नातक, वानिकी अथवा अभियंत्रण में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक डिग्री धारक होना चाहिए।

उम्र सीमा:

उम्र सीमा की गणना: उम्र सीमा की गणना दिनांक-01.08.2025 के आधार पर की जायेगी।

अभ्यर्थियों की उम्र दिनांक-01.08.2025 को मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाण-पत्र के अनुसार निम्नवत् होगी :
  1. अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरूषों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
  2. पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरूषों, महिलाओं एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
  3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष।
  4. बिहार राज्य के वैसे सरकारी सेवकों को उच्चतर वेतनमान की सेवा/संवर्ग में जाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिन्होंने नियमित सेवा में न्यूनतम तीन वर्षों की अवधि पूरी कर ली हो।
  5. असैनिक पदों पर नियुक्ति हेतु भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष तथा प्रतिरक्षा सेवा में बिताई गई सेवा अवधि के योग के समतुल्य रियायत दी जाएगी बशर्ते कि उनकी वास्तविक उम्र कट-ऑफ तिथि को 57 वर्ष से अधिक नहीं हो।
  6. उम्मीदवार की आयु की गणना मैट्रीक या समकक्ष परीक्षा में उल्लिखित जन्म-तिथि के आधार पर की जायेगी।
शारीरिक समर्थता परीक्षण के मानदण्ड:

ऊँचाई और सीना के लिए कोई अंक देय नहीं होगा। परंतु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे।

(क) ऊँचाई –

  1. अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूषों के लिए- न्यूनतम 163 सेन्टीमीटर।
  2. अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 152.5 सेन्टीमीटर।
  3. अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के महिलाओं के लिए- न्यूनतम 150 सेन्टीमीटर।
  4. अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए- न्यूनतम उँचाई 145 सेन्टीमीटर।

(ख) सीना (सिर्फ पुरूषों के लिए)-

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए-

बिना फुलाए – 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर – 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा)।

(2) महिलाओं के लिए सीना की मापी नहीं होगी।

(ग) किन्नर/कोथी/हिजड़ा/ट्रांसजेन्डर (थर्ड जेन्डर) अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदण्ड तथा शारीरिक समर्थता परीक्षण का मापदण्ड पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के समान होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के गजट संख्या-483, दिनांक-25.09.2020 द्वारा उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम, 2020 के कंडिका-5 में वर्णित प्रावधान के आलोक में धारा 6 के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट नियम-4 में निर्धारित पद्धति के अनुसार प्रपत्र-3 में पहचान पत्र निर्गत करेगा जिसमें अंकित लिंग के अनुसार उनकी श्रेणी का निर्धारण किया जायेगा।

कट ऑफ तिथि :

सभी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अन्य अर्हता एवं अनुभव, बिहार सरकार के सरकारी सेवक होने का प्रमाण-पत्र एवं भूतपूर्व सैनिकों की आयु गणना के लिए कट ऑफ तिथि-01.08.2025 निर्धारित की जाती है।

BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026: Exam Fee (परीक्षा शुल्क)

» सभी वर्ग/कोटि की पुरूष/महिला एवं थर्ड जेन्डर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का मूल्य 100/-(एक सौ) रूपये है।

उपरोक्त राशि के अतिरिक्त बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अभ्यर्थियों से कोई राशि नहीं लेगा, किन्तु नेट बैंकिंग (Net Banking) या क्रेडिट कार्ड/रूपे डेबिट कार्ड (Credit/Rupay Debit Card) प्रयोग करने पर बैंक चार्जेज का वहन अभ्यर्थियों को करना होगा। देश में प्रचलित क्रेडिट कार्ड/रूपे डेबिट कार्ड (Credit/Rupay Debit Card) एवं नेट बैंकिंग (Net Banking) के ट्रॉन्जेक्शन (Transaction) ही अनुमान्य होंगे इसके अतिरिक्त कोई अन्य Payment Mode मान्य नहीं होगा।

Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026:
Click Here to Download Advertisement
Click Here to Apply Online From (16.07.2026)
BPSSC Range Officer of Forests Recruitment 2026: Selection Process (चयन प्रक्रिया)

लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण के आधार पर चयन किया जायेगा।

Note: For More Information, Please Visit Official Website: bpssc.bihar.gov.in

Scroll to Top