BPSC (Bihar Public Service Commission) Auditor Recruitment 2026 has been released for 28+74 posts under Panchayati Raj Dept., Government of Bihar. (Advt. No.- 09/2026)
विज्ञापन सं.- 09/2026, पंचायती राज विभाग, बिहार के अन्तर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के 28+74 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गये है।
ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित है।
BPSC Auditor Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
- ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 05.02.2026
- ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 26.02.2026
BPSC Auditor Recruitment 2026: Vacancies
कुल रिक्तियों की संख्या: 28+74
1. (a) कुल-28 पदों की कोटिवार विवरणी:
1. (b) कुल-74 पदों की कोटिवार विवरणी:
वेतनमान :
5200-20,200/- GP 2800/- (लेवल-5)
BPSC Auditor Recruitment 2026: Eligibility Criteria/पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता/ Educational Qualification:
वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी अथवा गणित में से किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (आनर्स डिग्री धारक सहित पास कोर्स) एवं इसके अतिरिक्त एम.बी.ए. (वित्त), सी.ए., आई.सी.डब्लू.ए. और सी.एस. डिग्रीधारी भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
उम्र सीमा/ Age Limit:
» तालिका 1. (a) में अंकित रिक्ति के लिए दिनांक 01.08.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरुष)- 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग /अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला- 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष ।
» तालिका 1. (b) में अंकित रिक्ति के लिए दिनांक 01.08.2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरुष) – 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला- 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष
नोट: केवल तालिका 1.(a) में अंकित रिक्ति के लिए ही कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के पत्रांक-212, दिनांक- 23.01.2006 के आलोक में वैसे उम्मीदवार जो दिनांक- 01.08.2021 से 01.08.2025 तक अधिकतम उम्र सीमा के आधार पर पात्रता रखते हैं, भी प्रस्तुत विज्ञापन के लिए सुपात्र होंगे, बशर्ते वे अन्य अर्हताएँ पूरी करते हों एवं नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जायेगा।
BPSC Auditor Recruitment 2026: Exam Fee (शुल्क)
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक-15568, दिनांक 21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क- 100/- (एक सौ रूपये) ।
अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।
नोट: वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें Biometric fee के रूप में 200/- (दो सौ) रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
BPSC Auditor Recruitment 2026: Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / One Time Registration (OTR):
- BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
- OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
- भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
- एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
- जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।
नोटः
- OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
- आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digilocker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BPSC Auditor Recruitment 2026:
नोट:
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित कागजातों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा स्वतः हार्ड कॉपी में आवेदन या कोई पूरक कागजात यदि दिया जाता है तो वह हार्ड कॉपी आवेदन / कागजात और उसके आधार पर किया गया कोई दावा अनुमान्य नहीं होगा।
BPSC Auditor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
प्रारम्भिक परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जायेगा। प्रारम्भिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों से लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अलग से पुनः ससमय आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।
प्रारम्भिक परीक्षा:
प्रारम्भिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगा।
लिखित परीक्षा:
लिखित परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय क्रमशः सामान्य हिन्दी – 100 अंक तथा सामान्य अध्ययन (दो पत्र), प्रत्येक पत्र 300 अंकों के होंगे,इसके अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। प्रत्येक वैकल्पिक विषय का एक पत्र ही होगा, जो 300 अंकों का होगा।
नोट:- प्रारम्भिक परीक्षा एवं उपर्युक्त अंकित अनिवार्य तथा वैकल्पिक विषयों का पाठ्यक्रम वही होगा, जो संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा के लिए निर्धारित है।
» विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।
साक्षात्कार:
साक्षात्कार 120 अंकों का होगा।
