BPSC (Bihar Public Service Commission) Government Engineering College Professor Recruitment 2026 has been released for a total of 13 posts in Physics and Chemistry subjects. (Advt. Nos. 10/2026 & 11/2026)
- These Government Engineering Colleges are under the Science, Technology and Technical Education Department, Government of Bihar.
- Out of total 13 vacancies, 06 and 07 vacancies are released for Physics and Chemistry subjects respectively.
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में प्राध्यापक के कुल-13 (तेरह) रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित है।
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
- ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 12.02.2026
- ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 06.03.2026
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: Vacancies
इन रिक्त पदों की कोटिवार विवरणी निम्नवत हैः
वेतनमान:
वेतन लेवल 14 (प्रवेश वेतन -रु० 1,44,200/-)
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: Eligibility Criteria/पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता/ Educational Qualification:
विभाग का नाम: भौतिकी
अर्हता:
भौतिकी में पीएच०डी० डिग्री तथा भौतिकी में स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष ।
Ph.D degree in Physics and First Class or equivalent at either Bachelor’s or Master’s level in Physics.
विभाग का नाम: रसायन
अर्हता:
रसायन में पीएच.डी. डिग्री तथा रसायन में स्नातक अथवा निष्णात स्तर पर प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष ।
Ph.D degree in Chemistry and First Class or equivalent at either Bachelor’s or Master’s level in Chemistry.
अनुभव (Experience): दोनों विभागों के लिए
(i) शिक्षण / शोध/ उद्योग में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव जिसमें से न्यूनतम 3 वर्ष सह प्राध्यापक अथवा समकक्ष पद पर होना चाहिए।
(i) Minimum of 10 years of experience in teaching/research/industry out of which at least 3 years shall be at a post equivalent to that of an Associate Professor.
नोट:-शिक्षण /शोध / उद्योग में सह प्राध्यापक के वेतन स्तर (लेवल 13 ए1) के पद का अनुभव मान्य होगा।
10 वर्षों के अंतर्गत शेष 7 वर्षों का शिक्षण / शोध / उद्योग में सहायक प्राध्यापक के वेतन स्तर-10 के पद का अनुभव मान्य होगा।
और (and)
(ii) एससीआई जर्नलों /यूजीसी / अभातशिप अनुमोदित जर्नलों की सूची में सह प्राध्यापक के स्तर पर न्यूनतम 6 शोध प्रकाशन तथा प्रोन्नति की पात्रता की तारीख तक पर्यवेक्षक / सह-पर्यवेक्षक के रूप में न्यूनतम 2 सफल पीएच.डी. मार्गदर्शन ।
(ii) At least 6 research Publications at the level of Associate Professor in SCI journals/UGC/ AICTE approved list of journals And at least 2 Successful Ph.D guided as Supervisor/co-supervisor till the date of eligibility of promotion.
अथवा
प्रोन्नति की पात्रता की तारीख तक एससीआई जर्नलों / यूजीसी /अभातशिप अनुमोदित जर्नलों की सूची में सह प्राध्यापक के स्तर पर न्यूनतम 10 शोध प्रकाशन ।
Or
At least 10 research publications at the level of Associate Professor in SCI journals/UGC/ AICTE approved list of journals till the date of eligibility of promotion.
नोट:
(i) यूजीसी एवं AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों से मानविकी एवं विज्ञान विषय के लिए Distance Mode/Open University से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य होगा।
(ii) पूर्व की सेवा एवं अनुभव के लिए अखिल भारतीय शिक्षा परिषद् विनियम, 2019 की कंडिका – 2.25 में निर्धारित प्रावधान एवं शर्ते लागू होंगे।
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: उम्र सीमा/ Age Limit
दिनांक 01.08.2026 को इच्छुक उम्मीदवारों / आवेदकों की उम्र न्यूनतम 32 वर्ष तथा अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: Exam Fee (शुल्क)
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक-15568, दिनांक 21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क – 100/- (एक सौ रूपये) ।
अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।
नोट:-वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें Biometric fee के रूप में 200/- (दो सौ) रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / One Time Registration (OTR):
- BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
- OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
- भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
- एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
- जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।
नोटः
- OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
- आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digilocker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026:
नोट:
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित कागजातों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा स्वतः हार्ड कॉपी में आवेदन या कोई पूरक कागजात यदि दिया जाता है तो वह हार्ड कॉपी आवेदन / कागजात और उसके आधार पर किया गया कोई दावा अनुमान्य नहीं होगा।
BPSC Government Engineering College Professor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
चयन का आधार:
चयन के लिए वेटेज स्कीम निम्नवत होगा:
» कुल वेटेज – 100 (Total Weightage-100)
- अकादमिक पृष्ठभूमि (वेटेज-20)
Academic Background (Weightage-20) - अकादमिक निष्पादन, अनुसंधान निष्पादन, कार्यक्षेत्र ज्ञान तथा शिक्षण कौशल का मूल्यांकन (वेटेज- 60) (अभियंत्रण, मानविकी एवं विज्ञान)
Evaluation of Academic Performance, Research Performance, Domain Knowledge and Teaching skill. (weightage-60) (Engineering, Humanities and science) - साक्षात्कार निष्पादन (वेटेज-20)
Viva-voce (weightage-20)
» वेटेज स्कीम की अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देखें।
