The Laboratory Assistant Recruitment 2026 has been released by the BTSC (Bihar Technical Service Commission) for regular appointments across various subjects/branches.
Regular appointments to vacant posts of Laboratory Assistant will be made in Government Engineering Colleges, Government Polytechnics, and Government Women’s Polytechnic Institutes under the Department of Science, Technology, and Technical Education, Bihar, Patna.
Regarding the recruitment for various posts of Laboratory Assistant, Advertisement Nos. 02/2026 to 13/2026 have been released on the BTSC website.
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना, अन्तर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु प्राप्त अधियाचना के आलोक में सुयोग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में आयोग के वेबसाईट www.btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए है।
प्रयोगशाला सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के संबंध में, विज्ञापन संख्या 02/2026 से 13/2026 BTSC की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
- ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 06.04.2026
- ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 06.05.2026
BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026: Vacancies & Pay Scale
प्रयोगशाला सहायक हेतु अधियाची विभाग द्वारा रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराये गये कुल-12 अलग-अलग पदों की विज्ञापनवार रिक्तियों की विवरणी निम्नवत् है:
विज्ञापन संख्या 02/2026 से 13/2026 तक के लिए कुल पदों की संख्या: 1091
वेतनमान:
सभी विज्ञापन संख्या 02/2026 से 13/2026 के लिए वेतन स्तर-6 है।
वेतन स्तर-6, (प्रवेश वेतन-35400/-)
BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026: अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता /Essential Qualification
विज्ञापन सं०- 02/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (ऑटोमोबाईल इंजी० / मेकैनिक डीजल)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताः-
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग/मेकैनिक डिजल/ऑटोमोबाईल/ऑटामोटिव/मेकैनिकल अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग / मेकैनिक डिजल / ऑटोमोबाईल / ऑटामोटिव / मेकैनिकल अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 03/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (टेक्सटाईल्स इंजी०)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :-
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत टेक्सटाईल्स इंजी०/ टेक्सटाईल्स टेक्नोलॉजी/गारमेन्ट टेक्नोलॉजी/एप्रल डिजाइन एंड फैबरिकेशन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत टेक्सटाईल्स इंजी०/टेक्सटाईल्स टेक्नोलॉजी/गारमेन्ट टेक्नोलॉजी/एप्रल डिजाइन एंड फैबरिकेशन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 04/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रीकल इंजी०)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत इलेक्ट्रीकल इंजी०/इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत इलेक्ट्रीकल इंजी०/इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 05/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी० / इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजी०)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :-
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत निर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी०/ इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजी० /इलेक्ट्रॉनिक्स /इलेक्ट्रीकल इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी०/इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रीकल इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 06/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (केमिकल इंजीनियरिंग)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :-
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत केमिकल इंजी०/केमिकल टेक्नॉलोजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत केमिकल इंजी०/केमिकल टेक्नॉलोजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 07/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (प्रिंटींग इजीनियरिंग)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत प्रिंटींग इंजी०/प्रिंटींग टेक्नोलॉजी/प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत प्रिंटींग इंजी०/प्रिंटींग टेक्नोलॉजी/प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 08/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (सिरामिक्स इंजीनियरिंग)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता:
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत सिरामिक्स इंजी०/सिरामिक्स टेक्नोलॉजी/ग्लास एण्ड सिरामिक्स इंजी० अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत सिरामिक्स इंजी०/सिरामिक्स टेक्नोलॉजी/ग्लास एण्ड सिरामिक्स इंजी० अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 09/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (कम्प्युटर साईंस इंजीनियरिंग एण्ड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता:
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत कम्प्युटर साईंस एण्ड इंजी०/ कम्प्युटर इंजी०/कम्प्युटर टेक्नोलॉजी/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत कम्प्युटर साईंस एण्ड इंजी०/कम्प्युटर इंजी०/कम्प्युटर टेक्नोलॉजी/ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 10/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (सिविल इंजी०/रूरल इंजी०)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता:
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत सिविल इंजी०/रूरल इंजी०/सिविल एंड रूरल इंजी०/कंस्ट्रक्शन इंजी० / कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत सिविल इंजी०/रूरल इंजी०/सिविल एंड रूरल इंजी०/ कंस्ट्रक्शन इंजी०/कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 11/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (मेकैनिकल इंजीनियरिंग)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत मेकैनिकल इंजी०/इंडस्ट्रीयल इंजी०/रोबोटिक्स एंड मैकट्रोनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत मेकैनिकल इंजी०/इंडस्ट्रीयल इंजी०/रोबोटिक्स एंड मैकट्रोनिक्स अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
विज्ञापन सं०- 12/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत स्थापित विश्वविद्यालय अथवा Deemed/ Deemed to be विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त स्नातक (भौतिकी या रसायन या गणित में स्नातक) में प्राप्त डिग्री।
विज्ञापन सं०- 13/2026
पदनाम- प्रयोगशाला सहायक (एग्रीकल्चर एण्ड मशीनरी)
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता:
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत एग्रीकल्चर एण्ड मशीनरी/ एग्रीकल्चर इन्जीनियरिंग/एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्वविद्यालय अथवा Deemed/Deemed to be University द्वारा नियमित कोर्स (Non distance mode) में निर्गत एग्रीकल्वर एण्ड मशीनरी/एग्रीकल्चर इन्जीनियरिंग/ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी अथवा समकक्ष अभियंत्रण शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा।
BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026: Age Limit
आयु सीमा:
01.08.2026 को न्यूनतम आयु : 18 वर्ष।
अधिकतम उम्र सीमा :
- अनारक्षितः- 37 वर्ष
- अनारक्षित महिला :- 40 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष/महिला) :- 40 वर्ष
- अनु० जाति/अनु० जनजाति (पुरूष/महिला) :- 42 वर्ष
» आयोग द्वारा Matriculation या समतुल्य प्रमाण-पत्र में अंकित उम्मीदवार की जन्मतिथि मान्य की जायेगी।
आवेदन शुल्क:
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के संकल्प ज्ञापांक-15568, दिनांक-21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी को मात्र 100/- (एक सौ रूपये) परीक्षा शुल्क जमा किया जाना है।
ऑनलाईन भुगतान में अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाईन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन शुल्क डेविट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से Online Mode से ही जमा किया जायेगा एवं रसीद की प्रति आवेदक के पास सुरक्षित रखा जायेगा। (Note : Payment of fee shall be accepted through online mode only.)
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026:
चयन की प्रक्रिया:
आयोग लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्योनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा।
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यानुभव के आधार पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की मेधासूची निम्न प्रकार तैयार की जायेगी :-
| लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (Computer Based Test) के लिए पूर्णांक - | 75 अंक |
| विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संविदा के आधार पर पूर्व में नियोजित अभ्यर्थियों द्वारा समान पद (प्रयोगशाला सहायक) पर प्रति वर्ष की गई संतोषजनक सेवा के लिए 05 प्रति वर्ष की दर से अधिकतम 25 अंकों की अधिमानता दी जायेगी। 06 माह से ज्यादा एवं 01 वर्ष से कम की अवधि को 01 पूर्ण माना जायेगा। - | 25 अंक |
| कुल अंक : | 100 अंक |
नोट :
- अभ्यर्थी द्वारा लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांक के लिए उक्त परीक्षा में प्राप्त कुल अंको का प्रतिशत को75 के गुणक से गुणा करके अवधारित किया जायेगा। यथा यदि- किसी अभ्यर्थी को कुल 60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ हो. तो उसे 60X0.75=45 अंक दिये जायेगें।
- लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त अभ्यर्थी को ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा अवधि की अधिमानता (Weightage) दी जायेगी।
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा:
» आयोग सभी अभ्यर्थियों के लिए Computer Based Test के माध्यम से लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा का पाठ्यक्रम:
- प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
- परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 100 होंगे।
- परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर हेतु 01 अंक देय होगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर हेतु (0.25) अंक काटा जाएगा।
» कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प संख्या-2374, दिनांक-16.07.2007 एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक-962, दिनांक-22.01.2021 के द्वारा लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
नोट :
प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने कोटि के अनुसार न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त नहीं होने पर अभ्यर्थी का कोई भी दावा मान्य नहीं किया जायेगा।
» उक्त परीक्षा के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की समानीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाते हुए परीक्षा-फल घोषित किया जाएगा।
» अधियाची विभाग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेगें। उक्त पाठ्यक्रम आयोग के Website पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा।
Note: For More Information, Please Visit Official Website: btsc.bihar.gov.in
