Home » BPSC 72nd Notification 2026

BPSC 72nd Notification 2026

BPSC Integrated 72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination 2026 / बिहार लोक सेवा आयोग एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026

BPSC (Bihar Public Service Commission) 72nd Notification 2026 has been released for 1230 posts of various level.

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों से अलग-अलग सेवाओं / संवर्गो के लिए प्राप्त रिक्तियों (आरक्षण कोटिवार) के आलोक में एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा एवं अन्य के माध्यम से नियुक्ति करने हेतु विभिन्न विभागों से 1230 पदों की रिक्ति प्राप्त हुई है।

एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सभी पदों पर नियुक्ति करने हेतु विज्ञापन का प्रकाशन आयोग द्वारा किया गया है, जिसे आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है।

BPSC 72nd Notification 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
  • ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 07.05.2026
  • ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 31.05.2026
BPSC 72nd Notification 2026: Vacancies
अधियाचनानुसार 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा एवं अन्य के माध्यम से नियुक्ति करने हेतु प्राप्त पद / सेवा निम्नांकित सारणी-1 एवं सारणी-II में दर्शायी गयी है:
सारणी-1 (72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा):
क्रम संख्याविभाग / पद एवं अन्य संवर्ग का नामवेतनमानकुल पद
1अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्ता, बिहार प्रशासनिक सेवाLevel -9100
2पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा)Level -922
3राज्य कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा), वाणिज्य कर विभागLevel -976
4अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभागLevel -907
5अवर निबंधक /संयुक्त अवर निबंधक, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभागLevel -903
6श्रम अधीक्षक, श्रम संसाधन विभागLevel -910
7सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ एवं समकक्ष, सहकारिता विभागLevel -910
8जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियाँ एवं समकक्ष, सहकारिता विभागLevel -902
9बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग), शिक्षा विभागLevel -909
10जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभागLevel -901
11ईख पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभागLevel -944
12प्रोबेशन पदाधिकारी, गृह विभाग (कारा)Level -904
13सहायक योजना पदाधिकारी / सहायक निदेशक, योजना एवं विकास विभागLevel -910
14नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभागLevel -754
15ग्रामीण विकास पदाधिकारी, (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग) ग्रामीण विकास विभागLevel -765
16राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार राजस्व सेवा), राजस्व एवं भूमि सुधार विभागLevel -7365
17प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, (बिहार पंचायत सेवा), पंचायती राज विभागLevel -770
18सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहकारिता विभागLevel -7130
19श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभागLevel -756
20आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा), खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागLevel -731
21प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी, (बिहार अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी
संवर्ग), अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण विभाग
Level -705
22प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभागLevel -603
Total1077
सारणी-II (अन्य):
क्रम संख्याविभाग / पद एवं अन्य संवर्ग का नामवेतनमानकुल पद
1बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समाज कल्याण विभागLevel -920
2वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा) वित्त विभागLevel -932
3अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग (केवल महिलाओं के लिए)Level -9101
Total153
BPSC 72nd Notification 2026: Eligibility Criteria
शैक्षिक योग्यता /Educational Qualification:
BPSC 72nd Notification 2026
नोट:

(i) ऑनलाईन आवेदन भरते समय आवेदक को शैक्षणिक योग्यता के कॉलम में स्नातक या समतुल्य उत्तीर्णता संबंधी पूर्ण सूचना देना अनिवार्य होगा।

(ii) विशेष शैक्षिक योग्यता एवं विशेष वैकल्पिक विषय वाले पद के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय पद का चयन करना अनिवार्य होगा अन्यथा उक्त पद के लिए उनकी दावेदारी मान्य नहीं होगी।

उम्र सीमा / Age Limit:
न्यूनतम उम्र:

» दिनांक 01.08.2026 को न्यूनतम उम्र सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष

एवं

अधिकतम उम्र:
  • अनारक्षित (पुरुष)- 37 वर्ष
  • अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)- 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष

» सारणी – I के क्रम संख्या- 02 की सेवाओं के लिए 20 वर्ष, क्रम संख्या- 12 से 21 तक की सेवाओं के लिए 21 वर्ष तथा क्रम संख्या – 01, 03 से 11 एवं 22 तक की सेवाओं के लिए 22 वर्ष एवं सारणी – II के क्रम संख्या- 01 एवं 03 के लिए 21 वर्ष तथा क्रम संख्या- 02 के लिए 22 वर्ष होना अनिवार्य है।

» आयोग द्वारा Matriculation या समतुल्य प्रमाण-पत्र में अंकित उम्मीदवार की जन्मतिथि मान्य की जायेगी।

शारीरिक क्षमता:

उम्मीदवार स्वस्थ, सुगठित शरीर वाला और सक्रिय हो तथा उसे किसी ऐसे शारीरिक दोष से मुक्त होना चाहिए, जिससे कर्तव्यों का भली भाँती पालन करने में बाधा हो। चिकित्सक बोर्ड द्वारा जाँच के बाद यदि उम्मीदवार इन अपेक्षाओं की पूर्ति नहीं कर पाता है तो वह नियुक्ति के लिए नहीं चुना जायेगा।

बिहार पुलिस सेवा पद के उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा संबंधी नियमावली (परिशिष्ट ‘क’) में प्रकाशित है। परिशिष्ट ‘क’ के लिए विज्ञापन देखे।

BPSC 71st Notification 2025: Exam Fee
शुल्क:

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प संख्या – 15568, दिनांक 21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी को अलग-अलग प्रत्येक परीक्षा (यथा 72nd CCE / बाल विकास परियोजना पदाधिकारी / FAO/अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी )के लिए परीक्षा शुल्क – Rs.100/- (एक सौ रूपये) जमा किया जाना है।

नोट:

वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें Biometric fee के रूप में प्रत्येक परीक्षा (यथा 72nd CCE / बाल विकास परियोजना पदाधिकारी / FAO/ अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी) के लिए 200/- (दो सौ) रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

BPSC 71st Notification 2025: Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / One Time Registration (OTR):
  • BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
  • OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
  • भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
  • एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।
नोटः
  • OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
  • आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digilocker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BPSC Integrated 72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination 2025:

नोट:

  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित कागजातों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा स्वतः हार्ड कॉपी में आवेदन या कोई पूरक कागजात यदि दिया जाता है तो वह हार्ड कॉपी आवेदन / कागजात और उसके आधार पर किया गया कोई दावा अनुमान्य नहीं होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थीयों को सभी संबंधित प्रमाण-पत्र / कागजात को PDF Format में निर्धारित स्थान पर अपलोड करना आवश्यक है।

Note: यदि आवेदक को OTR एवं Application Form भरने में कोई शिकायत है, तो Grievance Tab में उसका विवरण दे सकते हैं।

BPSC 71st Notification 2025: Selection Process
चयन प्रक्रिया:
  1. प्रारम्भिक परीक्षा
  2. मुख्य (लिखित) परीक्षा
  3. व्यक्तित्व परीक्षण
Exam Pattern of 72nd BPSC (Bihar Public Service Commission, Patna) Integrated Combined Competitive Examination 2026: Click to View
Note: For More Information, Please Visit Official Website: bpsc.bihar.gov.in
Also Read:
Scroll to Top