Home » Prelims Exam Syllabus for BSSC Stenographer Recruitment 2023

Prelims Exam Syllabus for BSSC Stenographer Recruitment 2023

Prelims Exam Syllabus for BSSC (Bihar Staff Selection Commission) Stenographer Recruitment 2023 has been released. (Advt no.- 01/23)

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना अन्तर्गत बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग के आशुलिपिक पद तथा मंत्रिमंडल सचिवालय ( राजभाषा विभाग), बिहार, पटना के अंतर्गत अनुदेशक (आशुलेखन) के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना को अधियाचना प्राप्त हुई है।
अधियाचनानुसार आशुलिपिक /अनुदेशक (आशुलेखन) पद हेतु सुयोग्य भारतीय नागरिको से ऑनलाइन (Online) आवेदन-पत्र प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति के लिए आमंत्रित किया गया हैं।

Apply Online for the BSSC Stenographer/Instructor-Stenographer Recruitment 2023
परीक्षा की प्रकृतिः

बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली-2010 के आलोक में 40 (चालीस ) हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है। विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित किये जाने की स्थिति में परीक्षा परिणाम समानीकरण की प्रक्रिया अपनाते हुये तैयार की जाएगी।

  • लिखित परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे।
  • कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटा 15 मिनट की होगी।
लिखित परीक्षा में एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जिसके निम्नांकित विषय होंगे:

(क) सामान्य अध्ययन
(ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित
(ग) मानसिक क्षमता जाँच (Comprehension/Logic/Reasoning/Mental Ability)

Prelims Exam Syllabus for BSSC Stenographer Recruitment 2023: सिलेबस

लिखित परीक्षा का सिलेबस निम्न प्रकार से है:

खंड (क) सामान्य अध्ययन :

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार, भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

  1. सम-सामयिक विषय: वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।
  2. भारत और उसके पड़ोसी देश : पडोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान ।

खंड (ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित :

इसमें सामान्यतः मैट्रिक स्तर के निम्न विषय से प्रश्न पूछे जा सकते हैं:

  1. सामान्य विज्ञान: भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, भूगोल एवं कम्प्यूटर के बेसिक / वर्डस
    प्रोसेसिंग के ज्ञान से संबंधित मौलिक प्रश्न |
  2. गणित : संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, एवं लाभ और हानि ।

खंड (ग) मानसिक क्षमता जाँच :

इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

शाब्दिक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं: सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या।

गैर शाब्दिक में निम्न से संबंधित यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं : श्रृखंला, वर्गीकरण, दर्पण प्रतिबिंब, छिपी हुई आकृति, चित्र मैट्रिक्स, कागज काटना, समूह छविया, आकार निर्माण क्यूब्स और पासा, सादृश्यता, विश्लेषणात्मक तर्क, जल प्रतिबिंब, प्रतिरूप पूर्ण करना, कागज के मोड़, नियम पहचान, डॉट स्थिति, चित्र गठन एवं विश्लेषण।

Prelims Exam Syllabus for BSSC Stenographer Recruitment 2023: व्यावहारिक जाँच परीक्षा

» लिखित परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के 05 (पाँच) गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन व्यावहारिक परीक्षा के लिए किया जाएगा।
व्यावहारिक जाँच परीक्षा:
  1. हिन्दी श्रुतिलेख की 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 04 मिनट तक लेखापन द्वारा जाँच की जायेगी। लेखापन प्रारंभ करने के पूर्व 01 मिनट का लेखापन जाँच (डिक्टेशन लेख) दिया जायेगा। श्रुतिलेख टंकित करने हेतु 20 मिनट का समय दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को टंकण आरंभ करने से पूर्व 02 मिनट का समय शुद्धि हेतु दिया जायेगा। श्रुतिलेख के टंकण में शुद्धि टंकण हेतु निर्धारित समय के अन्तर्गत करनी होगी। श्रुतिलेख के टंकण में उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।
  2. श्रुतिलेख के अतिरिक्त उम्मीदवारों को हिन्दी में 30 (तीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा। इसमें उत्तर्णता प्राप्त करने की लिए 1.5 ( डेढ़ ) प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।
    उक्त दोनों कंडिकाओं में निर्धारित व्यावहारिक जाँच परीक्षा के अतिरिक्त मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग के अंतर्गत अनुदेशक (आशुलेखन) पद हेतु उम्मीदवारों को अंग्रेजी में भी 35 ( पैंतीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 350 शब्दों को 10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा। इसमें उत्तीर्णता प्राप्त करने की लिए 1.5 (डेढ़ ) प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।
क्वालीफाइंग मार्क्स:

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ( सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा निर्गत संकल्प सं0-2374, दिनांक- 16.07.2007 के आलोक में लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जो निम्नांकित हैं:

सामान्य वर्ग- 40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग- 36.50 प्रतिशत
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग- 34 प्रतिशत
अनु० जाति / जनजाति- 32 प्रतिशत
महिला (सभी वर्ग)- 32 प्रतिशत
दिव्यांग (सभी वर्ग)- 32 प्रतिशत

Note: For More Information, Please Visit Official Website: BSSC

Also Read:

Scroll to Top