Home » BCECEB BSFC Recruitment 2026

BCECEB BSFC Recruitment 2026

BCECEB (Bihar Combied Entrance Competitive Examination Board) has released the BSFC (Bihar State Food and Civil Supplies Corporation Ltd.) recruitment 2026 notification for various posts. BCECEB(BSFC)-2026/01

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक- 23/नियुक्ति-01-107/2025 सा.प्र .- 22260, 22261, 22262, 22263 दिनांक- 01.12.2025 एवं 6936 दिनांक 17.04.2026 द्वारा संसूचित अधियाचना एवं समय-समय पर यथा संशोधित पत्र के अनुसार बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लि0 के अधीन नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के आधार पर पैनल का निर्माण हेतु सुयोग्य अभ्यर्थियों से विहित प्रपत्र में ऑनलाईन (Online) आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। यह पैनल एक वर्ष के लिए ही मान्य होगा।

BCECEB BSFC Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियाँ
  • Registration/ऑनलाईन आवेदन भरने/परीक्षा शुल्क भुगतान की प्रारम्भ तिथि- 25.08.2026
  • ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु Registration की अंतिम तिथि- 24.09.2026
  • Registered अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन भरने एवं डेबिट / क्रेडिट कार्ड/
    UPI अथवा नेट बैकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 25.09-2026
  • ऑनलाईन आवेदन पत्र सुधार (Edit) करने की तिथि – 26.09.2026 to 28.09.2026

BCECEB BSFC Recruitment 2026: पदों का विवरण

पद कोड- 01
  • पदनाम/ सम्वर्ग- सहायक प्रबन्धक (श्रेणी / सम्वर्ग : प्रखण्ड / जिला स्तरीय)
  • पदों की संख्या- 81
  • पदवार वेतनमान (पुनरीक्षित)- 9300-34800 ग्रेड पे-4600 (लेवल-7)

पदवार शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / ए.आई.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त संस्थानों से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.)/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेन्ट (पी.जी.डी.बी.एम.) की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त हो। ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेन्ट (पी.जी.डी.बी.एम.) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेन्ट (पी.जी.डी.एम.) में नामकरण परिवर्त्तन वाले वर्ष 2007 के बाद पोस्ट गेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेन्ट (पी.जी.डी.एम.) की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त।

स्पष्टीकरण – शैक्षणिक योग्यता में निर्धारित डिग्री के अलावे किसी भी समकक्ष या डिग्री के परिवर्तित नाम के आधार पर मान्यता नहीं होगी।

पद कोड- 02
  • पदनाम/ सम्वर्ग- सहायक लेखा पदाधिकारी (श्रेणी / सम्वर्ग : जिला स्तरीय)
  • पदों की संख्या- 06
  • पदवार वेतनमान (पुनरीक्षित)- 9300-34800 ग्रेड पे-4600 (लेवल-7)

पदवार शैक्षणिक योग्यता –

(क) चार्टेड एकाउन्टेंसी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम. की डिग्री।
(ख) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. कॉम. की डिग्री के साथ केन्द्र सरकार/ बिहार सरकार में या केन्द्र सरकार/ बिहार सरकार के उद्यम / निगम में सहायक लेखा पदाधिकारी अथवा समकक्ष पद का 05 वर्ष का अनुभव।

पद कोड- 03
  • पदनाम/ सम्वर्ग- लेखापाल (श्रेणी / सम्वर्ग : जिला स्तरीय)
  • पदों की संख्या- 11
  • पदवार वेतनमान (पुनरीक्षित)- पी.बी .- 1 ग्रेड पे-2400 (लेवल-4)

पदवार शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम. के साथ सी.ए. इन्टर डिग्री उत्तीर्ण।

पद कोड- 04
  • पदनाम/ सम्वर्ग- गुणवत्ता नियंत्रक (श्रेणी / सम्वर्ग : प्रखण्ड / जिला स्तरीय)
  • पदों की संख्या- 38
  • पदवार वेतनमान (पुनरीक्षित)- पी.बी .- 1 ग्रेड पे-2400 (लेवल-4)

पदवार शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/AICTE के द्वारा स्वीकृत संस्थान से बी.एस.सी. (एग्रीकल्चर) या फुड सांइस/ फुड सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी/ एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग/ बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक. या बी.ई.।

पद कोड- 05
  • पदनाम/ सम्वर्ग- निम्नवर्गीय लिपिक (श्रेणी / सम्वर्ग : राज्य/ प्रखण्ड/ जिला स्तरीय)
  • पदों की संख्या- 123
  • पदवार वेतनमान (पुनरीक्षित)- पी.बी .- 1 ग्रेड पे- 1900 (लेवल-2)

पदवार शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं कम्प्यूटर संचालन एवं कम्प्यूटर टंकण ज्ञान के साथ दक्षता प्राप्त।

राष्ट्रीयता :
  • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
BCECEB BSFC Recruitment 2026: Vacancies/रिक्तियां
BCECEB BSFC Recruitment 2026
BCECEB BSFC Recruitment 2026: Age Limit/ आयु-सीमा 
न्यूनत्तम आयु:

न्यूनत्तम आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष। अधिकतम आयु वही होगी जो समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जायेगी।

अधिकतम आयु:

आयु की अधिकतम सीमा दिनांक 01.01.2026 के प्रभाव से माना जायेगा।

उपरोक्त कंडिका-2 में वर्णित पदों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्गत संकल्प, ज्ञापांक-3 / एम0-1-35/2001-2530 दिनांक 29.06.2010 के अनुसार अधिकतम आयु की अर्हता आरक्षण कोटिवार निम्नवत् है :

  • अनारक्षित वर्ग (पुरुष)- 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष
  • अनारक्षित वर्ग (महिला)- 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) – 42 वर्ष

» दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट रहेगी।

BCECEB BSFC Recruitment 2026: Exam Fee/ परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क का भुगतान से संबंधित आवश्यक विवरणी निम्नवत् है:

  • सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरूष / महिला अभ्यर्थियों के लिए – 1200/-(बारह सौ) रूपये
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कोटि के पुरूष / महिला अभ्यर्थी एवं दिव्यांग कोटि (Disable Quota) के पुरुष / महिला अभ्यर्थियों के लिए – 600/- (छ: सौ) रूपये
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for BCECEB BSFC Recruitment 2026:
Click Here to Download Advertisement
Click Here to Apply Online From (25.08.2026)
BCECEB BSFC Recruitment 2026: Selection Process (चयन प्रक्रिया)
  • यह परीक्षा ऑनलाईन कम्प्यूटर बेस्ड होगी।
  • ऑनलाईन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर एक पाली से अधिक पालियों में परीक्षा आयोजित किया जायेगा।
  • ऑनलाईन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में भाषा का माध्यम अंग्रेजी / हिन्दी होगा।
  • परीक्षा में पूछे गये प्रश्न वस्तु-निष्ठ (Objective) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक (One) अंक निर्धारित होगा।
  • ऑनलाईन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
  • ऑनलाईन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी।
Note: For More Information, Please Visit Official Website: bceceboard.bihar.gov.in/
Also Read:
Scroll to Top