Home » BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026

BPSC (Bihar Public Service Commission) Prosecution Officer Recruitment 2026 has been released for 300 posts under Home Department (Prosecution Directorate), Government of Bihar. (Advt. No. 13/2026)

गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय), बिहार के अन्तर्गत अभियोजन सेवा के अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 (तीन सौ) रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये है।

ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित है।

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: Important Dates/ महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित तिथि निम्नवत् है:
  • ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: दिनांक – 27.02.2026
  • ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: दिनांक – 20.03.2026
BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: Vacancies
इन रिक्त पदों की कोटिवार विवरणी निम्नवत हैः
BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026 Vacancies
वेतनमान:

वेतन स्तर- 9

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: Eligibility Criteria/पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता/ Educational Qualification:

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक और नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विधि स्नातक की वह डिग्री होगी, जो अधिवक्ता के रूप में न्यायालय में प्रैक्टिस करने के लिए निबंधन हेतु अनिवार्य है।

उम्र सीमा/ Age Limit:

न्यूनतम उम्र सीमा:

01.08.2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं

अधिकतम उम्र सीमा:

  • अनारक्षित (पुरुष)- 37 वर्ष,
  • पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला – 40 वर्ष एवं
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला) – 42 वर्ष।
BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: Exam Fee (शुल्क)

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक- 15568, दिनांक- 21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क – 100/- (एक सौ रूपये) ।

अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।

नोट: वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें Biometric fee के रूप में 200/- (दो सौ) रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया / One Time Registration (OTR):
  • BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट https://bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
  • OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
  • भविष्य में आयोग द्वारा प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों हेतु उक्त OTR ही मान्य होगा।
  • एक से अधिक OTR पंजीकरण की अनुमति नहीं है। इससे आपका आवेदन अस्वीकृत / रद्द हो सकता है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) कराया है, वे भी नए पोर्टल पर नये सिरे से OTR प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन के डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने मोबाईल नं./ ईमेल.आई.डी. एवं अभ्यर्थी द्वारा बनाये गये पासवर्ड से URL: https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर Login करेंगे।
नोटः
  • OTR के क्रम में भरे गये अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, आधार व जन्मतिथि में परिवर्तन और सुधार करने का कोई प्रावधान नहीं होगा।
  • आवेदक को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसे Digilocker Account के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।
Click on the official links given below to download Advertisement and Apply Online for the BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026:
नोट:

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं संबंधित कागजातों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी द्वारा स्वतः हार्ड कॉपी में आवेदन या कोई पूरक कागजात यदि दिया जाता है तो वह हार्ड कॉपी आवेदन / कागजात और उसके आधार पर किया गया कोई दावा अनुमान्य नहीं होगा।

BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
अभियोजन पदाधिकारी के चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के तीन चरण होंगे:

(i) प्रारंभिक परीक्षाः- प्रारम्भिक परीक्षा में निम्नांकित दो प्रश्न पत्र होंगे:

  1. प्रथम पत्र – विषय – सामान्य अध्ययन (पूर्णांक – 100)
  2. द्वितीय पत्र – विषय – विधि (पूर्णांक – 150)
  • प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
  • प्रारम्भिक परीक्षा में बहुविकल्पों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर होगा। प्रत्येक पत्र की अवधि दो घंटे की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • प्रारम्भिक परीक्षा केवल जाँच परीक्षा होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेधा सूची में नहीं जोड़ा जायेगा।

(ii) मुख्य परीक्षाः- मुख्य परीक्षा में निम्नांकित पत्र होंगे:

1. प्रथम पत्र – विषय – सामान्य अध्ययन (पूर्णांक – 100)
2. द्वितीय पत्र- विषय – हिन्दी भाषा (पूर्णांक – 100)
3. तृतीय पत्र- विषय – अंग्रेजी भाषा (पूर्णांक – 100)
4. चतुर्थ पत्र- विषय – भारतीय न्याय संहिता, 2023 (पूर्णांक – 150)
5. पंचम पत्र- विषय – भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (पूर्णांक – 150)
6. षष्ठम् पत्र – विषय – (i) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (पूर्णांक – 75) और (ii) सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (पूर्णांक – 75)
7. सप्तम् पत्र – विषय – भारतीय संवैधानिक विधि (पूर्णांक – 150)
8. अष्टम् पत्र – विषय – अन्य विधि (पूर्णांक – 150)

  • मुख्य परीक्षा में विवरणात्मक प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।

(iii) साक्षात्कारः- साक्षात्कार हेतु 100 अंक निर्धारित है।

Note: For More Information, Please Visit Official Website: bpsc.bihar.gov.in
Also Read:
Scroll to Top